Happy Holi Drink: इस होली ठंडाई नहीं, घर पर बनाकर पिएं पाइनएप्पल लस्सी, बेहतरीन स्वाद के साथ सेहत को मिलेंगे गजब फायदे

Pineapple Lassi Benefits In Hindi: अगर आप अनानास की लस्सी यानी पाइनएप्पल लस्सी बनाकर पीते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिलेंगे। यह आपको न सिर्फ तरोताजा महसूस कराएगी , बल्कि इसे पीने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहेगी। भांग वाली ठंडाई पीने के बजाए इस होली पर पाइनएप्पल लस्सी पिएं।

Pineapple Lassi Benefits In Hindi: होली के दिन घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं। आमतौर पर लोग इस दिन भांग की ठंडाई बनाते हैं। लेकिन बहुत से लोगों के साथ हम देखते हैं कि ठंडाई पीने के उन्हें नशा होने लगता है, क्योंकि इसमें भांग होती है। हालांकि, सीमित मात्रा में या थोड़ा बहुत पीने पर ऐसा नहीं होता है। लेकिन यह स्वाद में इतनी बेहतरीन होती है कि लोग इसके कई-कई गिलास पी जाते हैं, जिसके बाद उन्हें नशा भी होने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, आप होली पर भांग वाली ठंडाई की जगह, अनानास की हेल्दी लस्सी बनाकर भी पी सकते हैं। यह लस्सी में पीने में तो स्वादिष्ट होती ही है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। बल्कि यह कई तरह से आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। अब सवाल यह उठता है कि होली पर अनानास की लस्सी कैसे बनाएं? इस लेख में हम आपको पाइनएप्पल लस्सी बनाने की विधि और इसके फायदे बता रहे हैं।

Benefits Of Pineapple Lassi

Benefits Of Pineapple Lassi

होली पर अनानास की लस्सी पीने से मिलेंगे ये फायदे- Benefits Of Pineapple Lassi In Hindi

आपको बता दें कि अनानास कई जरूरी पोषक तत्वों का पावर हाउस है। इसमें विटामिन ए, सी, के जैसे जरूरी विटामिन के साथ-साथ कैल्शियम, फोलिक एसिड, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, अनानास एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर की जूस कम होती है और पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है। अगर आप होली पर अनानास की लस्सी बनाकर पीते हैं, तो इससे आपकी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे जैसे,

End of Feed