टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हिना खान बीते कुछ समय से काफी मुश्किल समय से गुजर रहीं हैं। जी हां हिना खान को बीते कुछ महीने पहले ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने अपना इलाज कराना शुरू किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने बताया कि एक गलती को इग्नोर करने के कारण उनको कैंसर जैसे जानलेवा खतरे को झेलना पड़ा। जी हां हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के जानलेवा खतरे से जूझ रही थी जिसके लिए उन्हें कीमोथेरेपी लेनी पड़ी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
इंटरव्यू में साझा की जानकारी
फराह खान के सोशल मीडिया चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में फराह खान के अपनी कहानी बताते हुए कहा कि जब वह शूटिंग कर रही होती थीं, तो उन्हें अपने शरीर में कुछ असामान्य से बदलाव दिखाई देते थे। लेकिन उन्हें वह सामान्य समझकर लंबे समय तक इग्नोर करती रहीं। और समय रहते किसी डॉक्टर से परामर्श नहीं किया। हिना की मानें तो उन्हें अंदेशा था कि कुछ गलत हो सकता है, लेकिन इतना गलत होगा इस बात का कोई अंदाजा नहीं था।
समझा मामूली इंफेक्शन
हिना खान ने बताया कि शुरुआत में कैंसर को वह केवल एक साधारण इंफेक्शन समझ रही थीं, जो बाद में जांच कराने पर एक गंभीर बीमारी के रूप में सामने आया। हिना ने कहा कि मेरी टेस्ट कराने में देरी की लापरवाही ने आसानी से कंट्रोल हो जाने वाली समस्या को एक काफी जटिल बना दिया था। उनकी टेस्ट की देरी की आदत ने उनकी कंडीशन को और भी ज्यादा जटिल बना दिया था।
समय से कराएं जांच
हिना खान कहती हैं कि आप अपने शरीर में दिख रहे किसी भी तरह के सामान्य लक्षणों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। यदि आप अपने शरीर में कोई भी असामान्य बदलाव महसूस कर रहे हैं, तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि एक बार समस्या बढ़ने पर आपको ये लापरवाही काफी महंगी साबित होगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
