सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव से होगा बचाव

How To Control Uric Acid Naturally : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के चलते आज हाई यूरिक एसिड की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। जिससे शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं। आज हम आपको लाइफस्टाइल के कुछ जरूरी बदलाव बताएंगे जो यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं।

How To Control Uric Acid Naturally : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत को बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। अनियमित दिनचर्या, गलत खान-पान और तनाव के चलते कई तरह की बीमारियां हमारे शरीर को जकड़ लेती हैं। 30-40 की उम्र में ही लोग शुगर, ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द, थायराइड और यूरिक एसिड जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। जब तक हम अपनी सेहत की देखभाल नहीं करेंगे, तब तक इन बीमारियों से छुटकारा पाना मुश्किल है। हमारे शरीर में कई तरह के तत्व होते हैं, जिनमें से कुछ जरूरी होते हैं और कुछ हानिकारक। ऐसा ही एक तत्व है यूरिक एसिड। आज हम आपको यूरिक एसिड कम करने के कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।

home remedies for uric acid (Photo - Canva)

कैसे बनता है यूरिक एसिड?

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, यूरिक एसिड शरीर में तब बनता है जब हम जो खाना खाते हैं, उसमें मौजूद प्यूरिन नाम के तत्व टूटते हैं। प्यूरिन मांस, मछली, दालें, मशरूम, पालक, चाय, कॉफी, शराब और कुछ खास तरह की चीजों में पाया जाता है। जब यह टूटता है, तो यूरिक एसिड बनता है, जिसे शरीर हमारी किडनी के जरिए बाहर निकाल देता है। लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगे या किडनी उसे सही तरीके से बाहर न निकाल पाए, तो यह खून में जमा होने लगता है। यही स्थिति हाइपरयूरिसीमिया कहलाती है, और इसका असर धीरे-धीरे हमारे जोड़ों पर पड़ने लगता है।

End of Feed