सिर्फ सिगरेट शराब ही नहीं हैं कैंसर की वजह, एक्सपर्ट ने बताए इसके पीछे लाइफस्टाइल से जुड़े 5 बड़े कारण

Hidden Lifestyle Factors Behind Cancer : कैंसर को पहले सिगरेट, शराब, तंबाकू आदि के सेवन से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन डॉक्टरों के पास आज ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिन्हें बिना ऐसे किसी कारण भी कैंसर का शिकार होना पड़ रहा है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कैंसर के पीछे लाइफस्टाइल से जुड़े 5 बड़े कारण...

Hidden Lifestyle Factors Behind Cancer : डॉक्टर्स के पास आज आने वाले कैंसर के मरीजों में बहुत से लोग यही कहते हैं कि मैं तो घर का खाना खाता हूं, न शराब पीता हूं, न सिगरेट। फिर ये मुझे कैसे हो गया? आपने भी काफी लोगों के बारे में ऐसा जरूर सुना होगा। कि वह न तो सिगरेट पीते थे, न ही शराब फिर उन्हें कैंसर हो गया। जी हां देश में ऐसे मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। दशकों से स्वास्थ्य अभियान लगातार लोगों को तंबाकू और शराब के खतरों के बारे में जागरूक कर रहे हैं—और ये सही भी है। लेकिन आज कैंसर के पीछे केवल यही वजह नहीं रह गई है। डॉक्टर अब देख रहे हैं कि कैंसर का एक नया दौर शुरू हो गया है, जो किसी एक बुरी आदत से नहीं बल्कि रोजमर्रा की जीवनशैली की चुपचाप बनी आदतों से जुड़ा है। जी हां भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) का अनुमान है कि हर 9वां भारतीय अपने जीवनकाल में कैंसर का शिकार होगा। हर साल करीब 14 लाख नए मामले सामने आते हैं और 2040 तक ये संख्या 60% से ज्यादा बढ़ सकती है। इस जानलेवा बीमारी के बढ़ते खतरे को लेकर हमने बात की अमृता हॉस्पीटल, फरीदाबाद के वरिष्ठ सलाहकार, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, डॉ. ऋषभ कुमार से...

cancer causes

खाने में छिपा है खतरा

पहले भारतीय खानपान अनाज, दाल और सब्जियों पर आधारित होता था। लेकिन अब फास्ट फूड और प्रोसेस्ड स्नैक्स ने उसकी जगह ले ली है। एक्सपर्ट के अनुसार, शहरी युवाओं में पेट और आंतों के कैंसर तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके पीछे नमक से भरपूर और फाइबर की कमी वाले खाने के साथ मीठे पेय (सॉफ्ट ड्रिंक) बड़ा कारण दिखते हैं।

End of Feed