रेगुलर चाय नहीं, पीरियड्स के दौरान महिलाएं पिएं ये 5 हर्बल चाय, पीरियड क्रैम्प्स से मिलेगा छुटकारा

Teas To Reduce Period Cramps: अगर आपको पीरियड्स के दौरान पेट और कमर में गंभीर दर्द या ऐंठन का सामना करना पड़ता है, तो आपको दूध वाली चाय नहीं पीनी चाहिए। इससे आपकी समस्या अधिक बढ़ती है। पीरियड क्रैम्प्स से राहत के लिए आप ये 5 हर्बल चाय पी सकते हैं।

Teas To Reduce Period Cramps: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कम से कम चाय-कॉफी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इनमें कैफीन होता है। इन्हें पीने से पेट में गैस और ब्लोटिंग के साथ-साथ कई अन्य पाचन संबंधी समस्याएं भी होती हैं। चाय-कॉफी का अधिक सेवन करने से पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिक्कत की बात यह है कि हम सभी दिन में 2-3 बार चाय-कॉफी का सेवन जरूर करते हैं। इन्हें पीने के बाद लोगों की थकान दूर होती है और वे तरोताजा महसूस करते हैं। इन्हें पीने से उनका मस्तिष्क भी एक्टिव हो जाता है। ऐसे में महिलाएं अक्सर यह सवाल पूछती हैं कि पीरियड्स के दौरान दूध वाली चाय-कॉफी की जगह ऐसा क्या पिएं, जिससे उन्हें पीरियड क्रैम्प्स से राहत मिले और शरीर भी एनर्जेटिक रहे। आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान आप अपनी रेगुलर चाय-कॉफी को हर्बल चाय से रिप्लेस कर सकते हैं। ऐसी कई हर्बल चाय हैं, जिन्हें पीरियड्स के दौरान पीना महिलाओं के लिए काफी लाभकारी होता है। इन्हें पीने से पीरियड क्रैम्प्स से राहत मिलती है, मूड स्विंग और पाचन संबंधी समस्याएं भी परेशान नहीं करती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 हर्बल चाय बता रहे हैं, जिनका सेवन महिलाएं पीरियड्स के दौरान कर सकती हैं।

Herbal-Teas-To-Reduce-Period-Cramps

Herbal Teas To Reduce Period Cramps

पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन से राहत के लिए ये हर्बल चाय पिएं- Herbal Teas To Reduce Period Cramps In Hindi

1. कैमोमाइल टी (Chamomile Tea)

इस चाय को पीने से पीरियड्स क्रैंप्स से राहत मिलती है। इसे पीने के बाद आप काफी शांत महसूस करते हैं। इससे आपके मूड में सुधार होता है। यह आपको एसिडिटी और ब्लोटिंग से भी राहत प्रदान करती है।

End of Feed