Loo Prevention: गर्मी में लू के थपेड़े सेहत को ऐसे पहुंचाते नुकसान, गर्म हवाओं के प्रकोप से बचना है तो बरतें ये जरूरी सावधानी

Heat Waves Can Cause These Health Problems: बच्चे हो या बड़े, लू सभी को अपनी चपेट में ले सकती हैं। सिरदर्द से लेकर उल्टी-दस्त तक, इसकी वजह से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। गर्म हवाओं की चपेट में आने से कैसे बचा जा सकता है? यहां जानें इसके बारे में सबकुछ।

Heat Waves Can Cause These Health Problems: मौसम का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब घर से बाहर निकलते ही गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि इस दौरान घर से बाहर निकलते समय आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि अगर आप इन गर्म हवाओं की चपेट में आ जाते हैं, तो इसके सेहत पर गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। गर्मी में चलने वाली इन गर्म हवाओं को हम लू कहते हैं। ये शरीर से पानी को पूरी तरह से चूस लेती हैं। बच्चे हो या बड़े, ये सभी को अपनी चपेट में ले सकती हैं। सिरदर्द से लेकर उल्टी-दस्त तक, इसकी वजह से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन गर्म हवाओं की चपेट में आने से कैसे बचा जा सकता है? इस लेख में हम आपको गर्मी में लू के कारण होने वाले नुकसान और इनकी चपेट में आने से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बता रहे हैं।

Heat Waves Can Cause These Health Problems

Heat Waves Can Cause These Health Problems

लू लगने से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं - Heat Waves Can Cause These Health Problems

  • शरीर का तापमान बहुत अधिक और तेज बुखार हो सकता है।
  • इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
  • लू लगने पर लोगों को गंभीर सिरदर्द होता है।
  • गर्म हवाएं उल्टी-दस्त का कारण बनती हैं।
  • यह मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द को ट्रिगर करती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
  • किडनी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है।
  • गंभीर मामलों में इसकी वजह से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को ठंडक देगी ये देसी चीज

End of Feed