Heat Stroke Vs Dehydration: हीट स्ट्रोक और शरीर में पानी की कमी में क्या फर्क है, लोग अक्सर कर देते हैं ये बड़ी गलती

Heat Stroke Vs Dehydration: क्या आप गर्मी में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के बीच का फर्क जानते हैं? बता दें कि दोनों को एक ही स्थिति समझना भारी पड़ सकता है। जानिए दोनों में क्या फर्क है और लोग अक्सर कौन सी बड़ी गलती कर बैठते हैं।

Heat Stroke Vs Dehydration: गर्मी बढ़ते ही अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से लोगों को चक्कर आना, कमजोरी लगना, ज्यादा प्यास लगना या सिर भारी महसूस होना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में कई लोग समझ नहीं पाते कि ये सिर्फ शरीर में पानी की कमी है या फिर हीट स्ट्रोक जैसी खतरनाक हालत है। ज्यादातर लोग दोनों को एक ही चीज मान लेते हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। कई बार लोग घर पर ही पानी पिलाकर मामला संभालने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो हालत बिगड़ भी सकती है। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि शरीर कब सिर्फ पानी मांग रहा है और कब तुरंत डॉक्टर की जरूरत है। गर्मियों में छोटी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बना सकती है।

Heat Stroke Vs Dehydration

हीट स्ट्रोक और डिहाइट्रेशन को एक ही समझने की न करें भूल

शरीर में पानी की कमी क्या होती है

जब शरीर से पसीने के जरिए ज्यादा पानी निकल जाता है और हम उतना पानी नहीं पीते, तब शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसे डिहाइड्रेशन कहते हैं। आसान भाषा में समझें तो शरीर सूखने लगता है। इसमें बार-बार प्यास लगती है, मुंह सूखने लगता है, कमजोरी महसूस होती है और पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाता है। कई लोगों को चक्कर भी आने लगते हैं। अगर समय रहते पानी, नींबू पानी, ORS या छाछ जैसी चीजें पी ली जाएं तो आराम मिल सकता है।

End of Feed