Heat Exhaustion: गर्म मौसम में हवा लगने से सिर चकराए तो क्या करें, चक्कर ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?

Heat Exhaustion: इन दिनों तेज धूप और गर्म हवाओं से अक्सर चक्कर सा आने लगता है। ऐसे में आपको क्या करना है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

Heat Exhaustion: गर्म मौसम में तेज धूप, लू या गर्म हवा लगने से सिर चकराना एक आम समस्या है। इसे अक्सर हीट एक्सॉशन या लू लगना कहा जाता है। जब शरीर का तापमान बढ़ जाता है और पानी और नमक की कमी हो जाती है, तो चक्कर, कमजोरी, सिर दर्द और उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे में तुरंत सही कदम उठाना बहुत जरूरी होता है। यहां से आप जान सकते हैं कि लू लगने पर क्या करना चाहिए और चक्कर कैसे जल्दी ठीक होगा।

गर्म हवा लगने से सिर चकराए तो क्या करें? (pc: canva)

1. ठंडी जगह बिठाएं

अगर किसी को चक्कर आ रहा है तो उसे तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर बैठाएं या लिटाएं। धूप या गर्मी से दूर रखना सबसे जरूरी है। शरीर को आराम देने से ही आधी समस्या कम हो जाती है। कोशिश करें कि व्यक्ति सीधा लेट जाए और उसके पैरों को थोड़ा ऊंचा रखें, इससे दिमाग में खून का प्रवाह बेहतर होता है और चक्कर कम हो सकता है।

End of Feed