उम्र बढ़ने के साथ कैसे रखें किडनी की सेहत का ख्याल, नोट करें उम्र के हिसाब से जरूरी सावधानियां

हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं उम्र के साथ जन्म लेती हैं। इसमी किडनी की हेल्थ पर होने वाला असर भी शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि उम्र के अनुसार कैसे रखें किडनी की सेहत का ख्याल।

Healthy Kidney Tips: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह न केवल शरीर से टॉक्सिंस और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालती है, बल्कि बल्ड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। ये हमारे शरीर में खनिजों का संतुलन बनाए रखने और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हालांकि बढ़ती उम्र के साथ किडनी की कार्यक्षमता में बदलाव आ सकता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि सही आदतों को अपनाकर हर उम्र में किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है। शालीमार बाग के फोर्टिस हॉस्पिटल, में नेफ्रोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. योगेश कुमार छाबड़ा से जानते हैं उम्र के अनुसार (Kidney Health By Age) किडनी की देखभाल के टिप्स।

Healthy Kidney Tips

किडनी के लिए हेल्थ टिप्स

20 से 30 की उम्र में कैसे रखें किडनी को फिट

20-30 की उम्र यानी युवावस्था वह समय है जब किडनी सामान्य रूप से सबसे बेहतर तरीके से काम करती है। इस उम्र में भविष्य की समस्याओं से बचने के लिए स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है। जिसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, ताजे फल और हरी सब्जियों से भरपूर बैलेंस डाइट लेना तथा डेली एक्सरसाइड करना किडनी की सेहत के लिए लाभकारी होता है।

End of Feed