जवानी में ली गई डाइट 70 साल की उम्र में भी रखती है सेहत को दुरुस्त, बुढ़ापे में कमजोर नहीं होती याददाश्त - स्टडी में हुआ खुलासा

Diet Taken By Keeps Healthy Even At The Age Of 70: हाल ही में एक अध्ययन में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। अध्ययन की मानें तो अगर आप से हेल्दी डाइट लेना शुरू कर दें, तो आप बुढ़ापे में अधिक स्वस्थ रहेंगे। साथ ही, आपको याददाश्य से जुड़ी समस्याएं भी परेशान नहीं करेंगी।

Diet Taken By Keeps Healthy Even At The Age Of 70: बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह बहुत आवश्यक है कि हेल्दी डाइट लें। इससे न शारीरिक रूप से फिट रहते हैं, बल्कि इसकी मदद से आपको गंभीर बीमारियों से बचने में भी मदद मिलती है। आपने अक्सर अपने पेरेंट्स से सुना होगा, जवानी में खाया पिया बुढ़ापे में शरीर के बहुत काम आता है। आपको बता दें कि यह बात शत प्रतिशत सच है। आप जवानी में जितनी अच्छी डाइट लेते हैं, उतना ही आप बुढ़ापे के दौरान कम परेशानियों का सामना करते हैं। इससे आपको बढ़ती उम्र के साथ भी शरीर के ढांचे को खड़ा रखने में मदद मिलती है। हाल ही में एक अध्ययन में भी यह बात सामने आई है कि जो लोग जवानी में अच्छी और हेल्दी डाइट लेते हैं, वे बुढ़ापे में अधिक स्वस्थ रहते हैं। स्टडी में क्या कुछ सामने आया है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Diet Taken By Keeps Healthy Even At The Age Of 70

Diet Taken By Keeps Healthy Even At The Age Of 70

बुढ़ापे में हेल्दी रहने में कैसे मदद करती है जवानी की डाइट

हाल ही में शिकागो मेंं डाइट और बढ़ती उम्र के बीच संबंध को देखने के लिए एक स्टडी की गई है। स्टडी में चौंका देने वाले परिणाम देखने को मिले। हाल ही, स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ कि जिन लोगों का खानपान जवानी के दौरान अधिक स्वस्थ था, वे अच्छी डाइट लेते हैं, ऐसे लोगों में बुढ़ापे के दौरान शारीरिक फिटनेस काफी अच्छी थी।

End of Feed