हेल्थ

Hariyali Teej Vrat: गर्भवती महिलाएं कैसे रखें हैं हरियाली तीज व्रत, क्या करें और क्या नहीं - जानें व्रत के दौरान क्या बरतें सावधानी

Hariyali Teej 2024 Fasting Tips For Pregnant Women: हरियाली तीज पर व्रत कैसे रखें, इसको लेकर गर्भवती महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस व्रत के दौरान खाने-पीने से पूरी तरह से परहेज किया जाता है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जानें गर्भवती महिलाएं कैसे रखें हरियाली तीज का व्रत।

Image

Hariyali Teej 2024 Fasting Tips For Pregnant Women

Hariyali Teej 2024 Fasting Tips For Pregnant Women: कल यानी 7 अगस्त को देशभर में हरियाली तीज व्रत का त्योहार मनाया है। यह व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत खास महत्व रखता है। इस दिन सभी शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत में मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, जो महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखती हैं, उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है। लेकिन गर्भवती महिलाओं इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आखिर वह हरियाली तीज का व्रत कैसे रख सकती हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाली तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही, पूरा दिन कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए ऐसा करना काफी नुकसानदेह हो सकता है। इससे सिर्फ उनके स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उनके बच्चे के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में वे अक्सर यह सवाल पूछती हैं कि आखिर वह हरियाली तीज का व्रत कैसे रख सकती हैं। आपको बता दें कि गर्भवती महिलाएं कुछ जरूरी सावधानियों को ध्यान में रखकर हरियाली तीज व्रत रख सकती हैं। इस लेख में हम आपको व्रत रखने का तरीका बता रहे हैं।

गर्भवती महिलाएं हरियाली तीज का व्रत का कैसे करें - How Pregnant Women Can Keep Fast On Hariyali Teej Vrat

अगर कोई महिला गर्भवती है और हरियाली तीज का व्रत रखना चाहती है, तो वह बिना किसी परेशानी के ऐसा कर सकती है। बस उन्हें इन बातों का ध्यान रखना है,

निर्जला व्रत रखने से बचें

गर्भवती महिलाओं के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। इसलिए उन्हें निर्जला व्रत रखने की सलाह नहीं दी जाती है। उन्हें व्रत के दौरान बीच-बीच में पानी का सेवन करते रहना चाहिए। इससे उन्हें व्रत के दौरान शरीरिक कमजोरी, थकान और चक्कर आने की समस्या नहीं होगी। गर्भवती महिलाओं का व्रत अपने आप में पूर्ण माना जाता है।

खाली पेट न रहें

व्रत के दौरान गर्भवती महिलाओं को इस लंबे समय तक खाली पेट रहने की सलाह भी नहीं दी जाती है। भले ही वह अनाज नहीं खा सकती हैं, लेकिन व्रत के दौरान फलाहार ले सकती हैं वह फल, सूखे मेवे आदि डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा, दही का सेवन भी कर सकती हैं।

इन चीजों से करें परहेज

व्रत के दौरान चाय-कॉफी और बहुत भारी खाने से बचें। इससे गर्भवती महिलाओं की परेशानियां बढ़ सकती हैं। उन्हें व्रत के दौरान उल्टी, एसिडिटी और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article