सर्दियों में लोगों को अपनी सेहत का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग अपने पहनावे और खानपान में कई तरह के बदलाव भी करते हैं। सर्दियों में बाजार में कई तरह की मौसमी सब्जियां भी मिलती है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं में से एक है शकरकंद। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्वाद में हल्की सी मीठी यह सब्जी दिखने में कुछ-कुछ आलू जैसी भी नजर आती है। शकरकंद ऊर्जा का खजाना माना जाता है। इसमें मौजूद पौषक तत्व सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या है सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदे।
शकरकंद खाने के हेल्थ बेनिफिट्स - Health benefits of Sweet Potato
आंखों के लिए फायदेमंद
शकरकंद आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। अगर आप लंबी उम्र तक अपनी आंखों की रोशनी बचाकर रखना चाहते हैं, तो आज ही अपनी डाइट में शकरकंद शामिल करें।
हाई ब्लड प्रेशर
पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद शरीर में उर्जा भरने के साथ साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके शरीर में बैड कोलेस्टॉल लेवल को कम करता है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में बीपी के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
पाचन तंत्र
फाइब से भरपूर शकरकंद पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या दूर होती है। अगर आप भी पाचन या पेट से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं, तो शकरकंद का सेवन जरूर करें।
इम्यूनिटी
शकरकंद में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से आपको बीमारी और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।
वजन करे कंट्रोल
स्वाद में मीठा होने के बावजूद, शकरकंद में कैलोरी की मात्रा बेहद कम और फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो वजन घटाने और वजन कंट्रोल करने में सहायक है।
