Health Benefits of Panchamrit: मंदिरों में अक्सर ही आपने भी पंचामृत या चरणामृत का प्रसाद ग्रहण किया ही होगा। हालांकि पंचामृत का सेवन न केवल प्रसाद के तौर पर बल्कि औषधि के रूप में भी किया जा सकता है। जी हां पंचामृत के पांच तत्वों के सेवन को आयुर्वेद में भी हृदय से लेकर त्वचा, बाल और इम्यूनिटी आदि के लिए रामबाण माना गया है। विस्तार से यहां देखें पंचामृत ग्रहण करने के से सेहत को क्या क्या फायदे मिलते हैं, वहीं पंचामृत के पांच तत्व क्या है और ये कैसे बनता है।
Health benefits of panchamrit janmashtami bhog panchamrut ke fayde tulsi milk curd benefits
पंचामृत के पांच तत्व
पंचामृत नाम से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, किसी ऐसी चीज की बात हो रही है। जो पांच तत्वों से मिलकर बनी है और अमृत समान है। पंचामृत दूध, घी, शक्कर, शहद और दही को मिलाकर बनाया जाता है। इसी के साथ इसमें तुलसी भी ड़ाली जाती है। पांच बेहद पौष्टिक तत्वों से मिलकर बने पंचामृत का सेवन हिंदू धर्म में बहुत मान्यता रखता है। इसी के साथ कई रोगों के निवारण में भी इसे असरदार माना गया है।
पंचामृत के फायदे, Benefits of panchamrut ke fayde
- पंचामृत का सेवन करने से शरीर को कई तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है। पंचामृत में मिलाएं जाने वाले पांचों तत्वों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुण होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप पंचामृत का सेवन कर इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
- पंचामृत से स्नान करने पर शरीर अत्यधिक शुद्ध होता है, एवं बेहतरीन ढंग से काम करने लगता है।
- नियमित रूप से और उचित मात्रा में पंचामृत का सेवन करने पर बालों पर भी बहुत अच्छा असर होता है। पंचामृत से बाल जल्दी काले और घने हो जाते हैं।
- पंचामृत के सेवन को मानसिक विकास में भी सहायक माना गया है।
- पुरुषों द्वारा पंचामृत का सेवन करने से वीर्य की ताकत पर अच्छा असर होता है।
- गर्भवति महिलाओं के लिए भी ये लाभकारी माना गया है। हालांकि प्रेगनेंसी में इसका सेवन अपने डॉक्टर से पूछ कर ही करें।
- पित्त दोष की दिक्कत है, तो उसमें भी पंचामृत का सेवन असरदार साबित हो सकता है।
