सुबह की सैर सेहत का सबसे सस्ता और असरदार इलाज, आयुर्वेदिक दृष्टि से जानें फायदे

Health Benefits Of Morning Walk : आयुर्वेद के अनुसार सुबह की सैर सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा है, जो शरीर, मन और आत्मा तीनों को संतुलित करता है। चरक संहिता, सुश्रुत संहिता और अष्टांग हृदयम जैसे आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी कहा गया है कि व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना सुबह वॉक पर जाना चाहिए।

Health Benefits Of Morning Walk : सुबह (ब्रह्म मुहूर्त) का समय सबसे ऊर्जावान माना जाता है। इस समय हवा में प्राणवायु की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। जब हम इस समय टहलते हैं तो शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जिससे हमारी रोग-प्रतिरोधक शक्ति मजबूत होती है और मन भी तरोताजा महसूस करता है। इसी वजह से आयुर्वेद में कहा गया है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन प्रातः भ्रमण करता है, वह दीर्घायु और निरोगी रहता है। आइए जानते हैं रोजाना मॉर्निंग वॉक करने के फायदे...

health benefits of morning walk

बेहतर हार्ट हेल्थ

सुबह की सैर हृदय और रक्तसंचार के लिए वरदान मानी गई है। यह रक्त प्रवाह को संतुलित रखती है, हृदय को मजबूत बनाती है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसके साथ ही यह शरीर के स्रोतस (चैनल) को साफ रखती है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। मानसिक रूप से भी इसका गहरा असर होता है। सुबह का सात्विक वातावरण मन को शांत करता है, तनाव-चिंता को घटाता है और सत्व गुण (शुद्धता व सकारात्मकता) को बढ़ाता है।

End of Feed