देशभर में गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। गर्मी की मार से बचने और राहत पाने के लिए तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा लू का रहता है। लू से बचने और शरीर को ठंडा रखने के लिए लोगों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में उन चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है जिसमें पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। ज्यादातर लोग गर्मियों में खीरे, तरबूज जैसी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बेल का शरबत शरीर के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट बेल का शरबत पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको रोजाना बेल का शरबत पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
बेल का शरबत पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Bael Sharbat
शरीर को पहुंचाए ठंडक
बेल का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आप खुद को लू से बचा सकते हैं।
पेट के लिए
फाइबर से भरपूर बेल का शरबत पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
वजन घटाने में सहायक
बेल के जूस में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता
बेल का शरबत पीने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है क्योंकि ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
कैसे बनाएं बेल का शरबत
बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल का फल लें। इसके बाद इस फल को मिक्सर में डालें और फिर इसमें चीनी और बर्फ मिलाकर अच्छा सा जूस तैयार कर लें। फिर इसे छान कर सेवन करें। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी।
