क्या ताली बजाने से दूर होते हैं रोग? जानें कैसे अस्पताल के खर्चे को काटती है क्लैपिंग

दमा या अस्थमा के रोगियों के लिए ताली बजाना बेहद लाभकारी है। ये रक्त में ऑक्सीजन के संचार को तेज करता है, जिससे मस्तिष्क और फेफड़ों में सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच पाती है। ये फेफड़ों के काम करने की क्षमता को भी मजबूती देने में मदद करता है।

Health Benefits of Clapping: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारी एक्सरसाइज मौजूद हैं, जिससे ओवरऑल हेल्थ का ध्यान रखा जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि आप अपने हाथ और हथेली की मदद से पूरे शरीर में नई ऊर्जा का प्रवाह कर सकते हैं? ये बात आपको हैरान करेगी, लेकिन सच है। हम बात कर रहे हैं ताली बजाने की। ताली बजाना एक साधारण और आसान क्रिया है, लेकिन शरीर के लिए 'जादुई इलाज' है।

Clapping

रोज 15 मिनट ताली बजाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, छुपा है इसमें कई बीमारियों का इलाज (Photo: iStock)

आयुर्वेद में ताली बजाने को 'कर वादन क्रिया' कहा जाता है। आयुर्वेद में माना गया है कि हाथ और हथेलियां शरीर के सभी अंगों का प्रतिनिधित्व करती हैं या साधारण भाषा में कहें तो हथेलियों का कनेक्शन पूरे शरीर के साथ होता है। हथेलियों में शरीर के सभी महत्वपूर्ण मर्म बिंदु मौजूद होते हैं, जो शरीर के कई विकारों को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना सिर्फ 10 से 15 मिनट ताली बजाना आपको दर्जनों गंभीर बीमारियों से बचा सकता है।

End of Feed