Happy Holi Diet Tips: होली पर स्वस्थ रहने के लिए खानपान से जुड़ी इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं पड़ेंगे बीमार

Happy Holi Diet Tips To Stay Healthy: होली पर हमेशा यह सलाह दी जाती है इस दिन अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखनें है। खराब खानपान की वजह से लोगों का शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, बहुत ज्यादा कैलोरी का सेवन करने की वजह से वजन बढ़ना, ब्लोटिंग, पाचन संबंधी समस्याएं, एसिडिटी और कब्ज आदि की समस्या बहुत देखने को मिलती है।

Happy Holi Diet Tips To Stay Healthy: होली पर लोग काफी-कुछ उल्टा सीधा खा लेते हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इस दिन लोग तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाते हैं। अपने घर के साथ-साथ दूसरों के घर जाकर भी विभिन्न स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेते हैं। दिनभर अनहेल्दी खाने की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि होली पर उल्टा-सीधा अधिक खाने के बाद उन्हें कई परेशानियां होती हैं। लोगों का शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, बहुत ज्यादा कैलोरी का सेवन करने की वजह से वजन बढ़ना, ब्लोटिंग, पाचन संबंधी समस्याएं, एसिडिटी और कब्ज आदि की समस्या बहुत देखने को मिलती है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है स्वस्थ तरीके से होली का त्योहार मनाने के लिए इस दिन अपने खानपान का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो अच्छी बात यह है कि होली के दिन खानपान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर आप बिना किसी नुकसान के होली का त्योहार मना सकते हैं और अपनी मनपसंद चीजों का आनंद भी ले सकते हैं। इस लेख में हम आपके साथ होली पर स्वस्थ रहने के लिए कुछ सरल डाइट टिप्स शेयर कर रहे हैं।

Happy Holi Diet Tips To Stay Healthy

Happy Holi Diet Tips To Stay Healthy

होली पर स्वस्थ रहने के लिए ये डाइट टिप्स करें फॉलो- Diet Tips To Stay Healthy On Holi In Hindi

पर्याप्त पानी पिएं

लोग होली पर खूब पकवान तो खाते हैं, लेकिन पर्याप्त पानी पीने का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसकी वजह से उनका शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। होली के समय पर मौसम का तापमान भी हल्का गर्म होता है, इस दौरान पसीना आने की वजह से भी शरीर से पानी निकलता है। इसलिए खूब पानी पिएं।

End of Feed