Hantavirus: हंता वायरस के शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे, सही समय पर सावधानी बचा सकती है जान, डॉक्टर से जानें जरूरी बात

Hantavirus In Hindi: हंता वायरस के लक्षण शुरुआत में सामान्य फ्लू जैसे लग सकते हैं, लेकिन सही समय पर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। आइए डॉक्टर से जानें हंता वायरस कैसे फैलता है, किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है और इससे बचने के आसान घरेलू तरीके।

Hantavirus In Hindi: आजकल हंता वायरस को लेकर लोगों के मन में डर और कई तरह की बातें चल रही हैं। कोई इसे नई महामारी बता रहा है तो कोई इसे बहुत तेजी से फैलने वाला वायरस कह रहा है। लेकिन सच यह है कि घबराने की नहीं, समझदारी से काम लेने की जरूरत है। यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर जनरल फिजिशियन डॉ. सेशी किरण के मुताबिक, हंता वायरस आमतौर पर चूहों की गंदगी, पेशाब या उनके रहने वाली जगहों के संपर्क में आने से फैलता है। खासकर बंद और गंदी जगहों की सफाई करते समय खतरा बढ़ सकता है।

hantavirus flu like symptoms hantavirus kaise failta hai prevention tips

हंता वायरस के लक्षणों न समझें सामान्य

इस वायरस के शुरुआती लक्षण बिल्कुल आम बुखार या फ्लू जैसे लग सकते हैं। इसलिए लोग इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय पर सावधानी और साफ-सफाई की आदतें इस खतरे से बचाने में मदद कर सकती हैं। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर इससे काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।

End of Feed