महाराष्ट्र में नहीं थम रहे गुइलेन बैरी सिंड्रोम के मामले, चार लोगों की मौत से मचा कहर, जानें कैसे दिख रहे लक्षण और कैसे करें बचाव

महाराष्ट्र के पुणे से शुरू हुआ गुइलेन बैरी सिंड्रोम का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस जानलेवा बीमारी का डर लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। इस बीमारी के कारण राज्य में 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय...

बीते सालों में देश ही नही दुनिया भर में कुछ समय के बाद एक नई बीमारी अपना कहर दिखाने लगती है। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे से गुइलेन बैरी सिंड्रोम के मामले सामने आए हैं। तेजी से फैली इस बीमारी ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों को अपनी चेपेट में ले लिया है, वहीं 4 लोगों की मौत भी अभी तक हो चुकी है। मौत का ताजा मामला पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में 36 साल के एक व्यक्ति की मौत इस रोग के चलते हुई है।

gulien baree syndrome

महाराष्ट्र सरकार सतर्क

गुइलेन बैरी सिंड्रोम के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार काफी सतर्क हो गई है। सरकारी आंकड़ों की मानें तो अभी तक इस रोग के 130 लोगों का पता चल चुका है। जिसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) का गठन किया है। 24 संदिग्ध मामले आने के बाद सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अर्लट मोड पर रखा है।

End of Feed