Corona booster dose: देशभर में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच एक अच्छी भरी खबर सामने आई है। SII कोविड वैक्सीन Covovax वयस्कों के लिए बूस्टर के रूप में CoWIN पर उपलब्ध है। वहीं आपको बता दे की इसकी कीमत 225 रुपये प्रति खुराक है।अब कोविन पोर्टल पर आप कोवोवैक्स बूस्टर डोज बुक करा सकते हैं। पूनावाला ने ट्वीट कर कहा की ये बूस्टर डोज सभी वैरिएंट के खिलाफ असरदार होगी।
पूनावाला ने ट्वीट कर कहा की ये बूस्टर डोज सभी वैरिएंट के खिलाफ असरदार होगी
आपको बता दे की कोवोवैक्स बूस्टर डोज उन लोगों को दिया जा सकता है जिन्होंने पहले कोविशील्ड या कोवैक्सिन के डोज लगवाए हैं।देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कल ही केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोवोवैक्स बूस्टर डोज को वयस्कों के लिए हेटेरोलॉगस बूस्टर खुराक के तौर पर कोविन पोर्टल में शामिल करने को मंजूरी दी थी।
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया कि कोवोवैक्स अब कोविन अब पोर्टल पर उपलब्ध हो गई है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ओमिक्रॉन XBB और इसके वैरिएंट के साथ कोविड के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। कोवोवैक्स बूस्टर अब कोविन ऐप पर उपलब्ध है। ये सभी वैरिएंट के खिलाफ असरदार होगी और अमेरिका और यूरोप में अप्रूव्ड है।
As COVID cases have been rising again with Omicron XBB & its variants, it can be severe for the elderly. I’d sugges… t.co/ETxjH3njqf
— ANI (@ANI) Apr 11, 2023
कोवोवैक्स की कीमत क्या होगी?
कोवोवैक्स की कीमत 225 रुपये प्रति खुराक होगी और इस पर जीएसटी भी लागू होगा वहीं इसी साल जनवरी में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कोविड की वैक्सीन कोवोवैक्स को वयस्कों के लिए बूस्टर डोज के रूप में बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी थी। जिन लोगों को कोविशील्ड या कोवाक्सिन (Covaxin) की दो डोज दी गई है, उनको बूस्टर डोज के रूप में कोवोवैक्स वैक्सीन लगाई जा सकती है।
