साधारण सर्दी-जुकाम से त्रिदोष बैलेंस तक, गिलोय को कहा जाता है शरीर की प्राकृतिक ढाल

Giloy Benefits : जरूरी नहीं कि हर शारीरिक समस्या के लिए दवाओं का सहारा लिया जाए। आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में भी लड़ने में सहायक है। जी हां कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से आयुर्वेद का सहारा लिए बगैर पार पाना मुश्किल काम है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Giloy Benefits : आयुर्वेद में कई तरह के सामान्य रोगों से लेकर गंभीर और असाध्य रोगों का इलाज कर पाना संभव है। जी हां आज हम आपको आयुर्वेद की एक परम औषधि के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, गिलोय एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो शरीर के तीन मुख्य दोषों वात, पित्त और कफ को संतुलित करती है। यह आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। गिलोय को गुडूची या अमृता भी कहते हैं। यह एक लता होती है जिसके तने और पत्तों का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है।

benefits of giloy

गिलोय के गुण

गिलोय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इसके अलावा, गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, यानी यह सूजन को कम करती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें कैंसर रोधी गुण भी मौजूद हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

End of Feed