कब्ज का रामबाण इलाज है घी और हल्दी, चुटकियों में करते हैं कब्ज की छुट्टी

Ghee And Turmeric For Constipation In Hindi: अगर आपका पेट भी सुबह खुलकर साफ नहीं हो पाता है और कब्ज की समस्या बनी रही है, तो ऐसे में घी और हल्दी का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप सही तरीके से इसे डाइट में शामिल करें, तो जल्द कब्ज से छुटकारा मिलेगा।

Ghee And Turmeric For Constipation In Hindi: बहुत से लोग सुबह उठते ही शौच के लिए जाते तो हैं, लेकिन कब्ज के कारण उनका पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। उन्हें बाद में बार-बार पेट साफ के लिए जाने की इच्छा महसूस होती है। कई बार इसकी वजह से उन्हें दिन में कई बार शौच जाना पड़ता है और उन्हें काफी परेशानी होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कब्ज की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। सबसे पहले तो यह जान लें कि कब्ज होने का एक बड़ा कारण डाइट में फाइबर की कमी है। हमें अपनी दैनिक डाइट से 25-30 ग्राम फाइबर जरूर लेना चाहिए। यह आंतों को स्वस्थ रखना, आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है, पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और बाउल मूवमेंट सुधार करता है। यह कब्ज से बचाव और इसके उपचार दोनों में मदद करता है। फल और सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, इन्हें डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स का सेवन करने से भी आंत स्वस्थ रहती है और बाउल मूवमेंट में सुधार होता है। इसके साथ कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आपको कब्ज से जल्द छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि घी और हल्दी मिश्रण कब्ज की चुटकियों में छुट्टी कर सकता है। बस आपको सही तरीके से इसका सेवन करना है। इस लेख में हम आपको कब्ज दूर करने के लिए घी और हल्दी का सेवन करने के आसान तरीके बता रहे हैं।

Ghee And Turmeric Benefits For Constipation

Ghee And Turmeric Benefits For Constipation

कब्ज दूर करने के लिए घी और हल्दी के फायदे- Ghee And Turmeric Benefits For Constipation In Hindi

आयुर्वेद में हल्दी और घी दोनों को ही कई स्वास्थ्य समस्याओं में औषधि की तरह प्रयोग किया जाता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए ये किसी औषधि से कम नहीं हैं। घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो मल को मुलायम बनाने में मदद करता है। यह बाउल मूवमेंट में सुधार करता है। जब आप हल्दी के साथ घी का भी सेवन करते हैं, तो यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक के एसिडिक पीएच को कम कर सकता है। हल्दी एंटीइंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होती है, यह आंत की सूजन कम कम करती है। हल्दी और घी आंत में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जो कब्ज में योगदान देते हैं। इन्हें खाने से गट हेल्थ में सुधार होता है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। कब्ज की छुट्टी करने में यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है।

End of Feed