बारिश में गंदा पानी बन सकता है फंगल इंफेक्शन की वजह, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

Fungal Infection In Rainy Season In Hindi: बरतास के मौसम में बारिश में भीगना और सुहाने मौसम का मजा लेना तो सभी को बहुत पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, बारिश के बाद जो गंदा पानी जमा हो जाता है उसकी वजह से की तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आपको बता दें कि बारिश में गंदा पानी फंगल इंफेक्शन की वजह बन सकता है। जानिए आप बरसात के मौसम में अपनी स्किन को सुरक्षित रख सकते हैं।

Fungal Infection In Rainy Season In Hindi: बारिश का मौसम सबको अच्छा लगता है ठंडी हवाएं, भीगती जमीन और चाय के साथ पकौड़े। लेकिन इसी खूबसूरत मौसम में एक छोटी सी लापरवाही आपकी सेहत के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। सड़कों पर भरा हुआ गंदा पानी, नम कपड़े, गीले जूते और नमी ये सब मिलकर आपके शरीर को फंगल इंफेक्शन का आसान शिकार बना देते हैं। खुजली, जलन, लाल चकत्ते और बदबू जैसी समस्याएं फंगल इन्फेक्शन की पहली निशानियां होती हैं। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि यह मॉनसून सिर्फ मस्ती और राहत का मौसम रहे, तो इन आसान और असरदार उपायों को अपनाकर खुद को सुरक्षित रखिए।

Fungal Infection In Rainy Season In Hindi

Fungal Infection In Rainy Season In Hindi

बारिश में गंदे पानी से कैसे फैलता है इंफेक्शन

जब आप बिना सोचे-समझे बारिश के पानी में चलते हैं, या घंटों गीले कपड़ों में रहते हैं, तो आपकी त्वचा पर फंगस का अटैक हो सकता है। ये फंगस नमी और गंदगी में जल्दी पनपते हैं और शरीर की उन जगहों को ज्यादा प्रभावित करते हैं, जहां हवा कम पहुंचती है जैसे पैर की उंगलियों के बीच, जांघों के पास या बगल में।

End of Feed