फल खाने से भी होती है ब्लोटिंग की समस्या, जानें कौन-कौन से फल खाने से फूलने लगता है पेट

Fruits That Cause Bloating In Hindi: फलों को खाने के बाद ब्लोटिंग होना आम बात है। कई फलों में मौजूद ऐसी प्राकृतिक शुगर होती है, जिसे पचाना मुश्किल होता है। इसलिए लोगों का पेट फूल जाता है। ऐसे कई फल हैं, जो पेट फूलने या ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं। इस लेख में जानें इनके बारे में..

Fruits That Cause Bloating In Hindi: सेहत के लिए फलों का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और ये पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें डाइट्री फाइबर के साथ-साथ शरीर के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। सेहतमंद रहने के लिए यह सलाह दी जाती है कि दिन में कोई दो फल जरूर खाने चाहिए। ऐसा करने से गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि फल पचने में आसान होते हैं और बहुत जल्दी पच जाते हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ फलों का सेवन करने से बाद बहुत से लोगों का पेट फूल जाता है। उन्हें ब्लोटिंग होने लगती है। ऐसे में लोग अक्सर इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों होता है? आपको बता दें कि इसमें घबराने की वाली बात नहीं होती है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो कुछ फलों को खाने के बाद ब्लोटिंग होना आम बात है। कई फलों में मौजूद ऐसी प्राकृतिक शुगर होती है, जिसे पचाना मुश्किल होता है। इसलिए लोगों का पेट फूल जाता है। ऐसे कई फल हैं, जो पेट फूलने या ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Fruits That Cause Bloating

Fruits That Cause Bloating

कौन से फल खाने से ब्लोटिंग होती हैं- Which Fruits Cause Bloating In Hindi

तरबूज

बहुत से लोगों को तरबूज खाने बाद पेट फूलने की समस्या हो जाती है। ऐसा उन लोगों के साथ अधिक देखने को मिलता है, जिन्हें इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर फ्रुक्टोज से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को तरबूज खाने के बाद कई अन्य पेट से संबंधी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।

End of Feed