सावन में भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान, आस्था पर लगी है विज्ञान की मुहर

Food Tips For Sawan : सावन का पावन महीना शुरु हो चुका है, भगवान शिव को समर्पित इस माह में लोग व्रत और पूजन करते हैं। वहीं कुछ लोग खानपान को लेकर भी काफी सतर्कता बरतते हैं। ऐसे में हम आपको 4 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपको सावन मास में नहीं खानी चाहिए।

कल यानी 11 जुलाई से आस्था के पावन माह सावन की शुरुआत हो चुकी है। सावन हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है, जो बेहद पवित्र माना जाता है। भगवान शंकर को समर्पित इस माह में शिव की पूजा करने से आपको विशेष फल मिलते हैं। इस माह का आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व तो है, ये माह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी अहम होता है। इस माह में हमारा मेटाबॉलिज्म स्लो रहता है, इसलिए कुछ खाने की चीजों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह भी दी जाती है। आज हम आपको 4 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपको सावन मास में नहीं खानी चाहिए।

सावन में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए

सावन में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? - What Foods to Avoid in Sawan in Hindi

पत्तेदार सब्जियां न खाएं

पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों भले सेहतमंद होती है, लेकिन सावन में इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए। सावन में होने वाली बारिश में इन सब्जियों पर कीड़े पनपने लगते हैं, जिससे पेट में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप सावन में हरी सब्जियां खा रहे हैं, तो इन्हें अच्छे से गर्म पानी से धोएं।

End of Feed