वेजिटेरियन लोगों में ज्यादा होती है विटामिन-बी12 की कमी, जानें इसकी पूर्ति के लिए असरदार घरेलू उपाय

Vitamin B12 Deficiency : हमारे शरीर के लिए विटामिन बी-12 बेहद जरूर विटामिन में से एक है। इसकी कमी यदि शरीर में हो जाए तो कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। यदि आप वेजिटेरियन हैं और विटामिन बी-12 की कमी को शाकाहारी तरीके से दूर करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे। जो आपकी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

हमारे शरीर के लिए विटामिन बी12 की अहमियत के बारे में आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। लेकिन विटामिन-बी12 की पूर्ति के लिए ज्यादातर लोग नॉनवेज चीजें खाने की सलाह देते हैं। जिसमें मीट, मछ्ली अंडा जैसी चीजें हमेशा शामिल होती हैं। लेकिन जो लोग वेजिटेरियन हैं, उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि आप विटामिन-बी12 की कमी को शाकाहारी माध्यम से पूरा करना चाहते हैं, तो आपको कुछ फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे 4 फूड्स जो आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।

Vitamin b12 deficiency

विटामिन b12 की पूर्ति के लिए क्या खाना चाहिए - Foods For Vitamin B12 Deficiency in Hindi

दूध

दूध को कंप्लीट फूड कहा जाता है, ये आपने भी अक्सर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन-बी12 की पूर्ति के लिए भी दूध एक शानदार फूड ऑप्शन है। यदि आप रोजाना 1 गिलास दूध को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको विटामिन-बी12 की कमी से कभी जूझना नहीं पड़ेगा।

End of Feed