एक्सरसाइज बन सकती है कुछ फूड से Allergy की वजह, डॉक्टर ने बताया किन चीजों को खाने से हो सकती है एलर्जी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 18, 2024, 03:06 PM IST

Food Dependent Exercise Induced Anaphylaxis: एक्सरसाइज करना सेहत के लिए भले ही बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कई बार यह परेशानी का सबब भी बन सकता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि एक्सरसाइज करने से कुछ तरह की एलर्जी भी ट्रिगर हो सकती है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Food Dependent Exercise Induced Anaphylaxis: हम सभी यह अच्छी तरह जानते हैं कि एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। लेकिन आपने अक्सर लोगों को वर्कआउट से पहले एनर्जी के लिए कुछ न कुछ खाते जरूर देखा होगा। फिटनेस एक्सपर्ट भी प्री वर्कआउट में कुछ न कुछ खाने की सलाह जरूर देते हैं। इससे एक्सरसाइज के दौरान शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, परफॉर्मेंस में भी सुधार होता है। लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि ऐसा करना कई बार सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है? कुछ स्थितियों में एक्सरसाइज से पहले खाए गए कुछ फूड व्यायाम के दौरान एलर्जी का कारण बन सकते हैं। आपको बता दें कि ये फूड आमतौर पर सामान्य होते हैं, लेकिन एक्सरसाइज के दौरान इनसे शरीर में एलर्जी ट्रिगर हो सकती है।

Food Dependent Exercise Induced Anaphylaxis

Food Dependent Exercise Induced Anaphylaxis

सर गंगाराम अस्पताल में हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 12 साल के लड़का क्रिकेट मैच खेलने के लिए घर से बाहर गया है, उनसे घर से निकलने से पहले झींगा सलाद खाया था। मैच शुरू होने के 10 मिनट बाद लड़के को शरीर में खुजली, सूजन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होने लगीं। जिसके बाद लड़के तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने लड़के में एनाफिलेक्सिस के नोटिस किए।

End of Feed