फ्लू और सामान्य सर्दी-जुकाम में क्या है अंतर? जानें बारिश में क्यों बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा

Monsoon Infection: मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की हेल्थ प्रॉबल्म लेकर आता है। इसके साथ ही जानें फ्लू और सामान्य सर्दी-जुकाम में क्या अंतर होता है और बारिश के दिनों में इनका खतरा क्यों बढ़ जाता है।

Monsoon Infection: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह कई वायरल संक्रमणों का मौसम भी माना जाता है। इस दौरान अक्सर लोगों को छींक, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अधिकांश लोग फ्लू (Influenza) और सामान्य सर्दी-जुकाम (Common Cold) को एक ही बीमारी समझ लेते हैं, जबकि दोनों में काफी अंतर होता है। इन दिनों में सही पहचान न होने पर इलाज में देरी हो सकती है और संक्रमण दूसरों तक भी फैल सकता है। आइए जानते हैं कि फ्लू और सामान्य सर्दी-जुकाम (Flu vs Common Cold) में क्या अंतर है और मानसून में इनका खतरा क्यों बढ़ जाता है।

Monsoon Infection

मानसून में सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा!

फ्लू और साधारण सर्दी-जुकाम में क्या अंतर है?

हालांकि फ्लू और साधारण सर्दी-जुकाम दोनों ही वायरल संक्रमण हैं, लेकिन इनके वायरस, लक्षणों की गंभीरता और शरीर पर प्रभाव अलग-अलग होते हैं। सामान्य सर्दी-जुकाम मुख्य रूप से राइनोवायरस (Rhinovirus) सहित कई प्रकार के वायरस के कारण होता है। इसके लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं और आमतौर पर हल्के होते हैं। वहीं फ्लू इन्फ्लुएंजा वायरस (Influenza Virus) के कारण होता है। इसके लक्षण अचानक शुरू होते हैं और शरीर पर लंबे समय के लिए गहरा असर डालते हैं।

End of Feed