राजमा-छोले खाने से पेट फूलता है? न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया गैस और ब्लोटिंग से बचने का आसान तरीका

राजमा-छोले खाने के बाद पेट फूलने और गैस की परेशानी होती है तो इन्हें डाइट से हटाने की जरूरत नहीं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बनाने का आसान तरीका बताया है।

राजमा और छोले भारतीय खाने का अहम हिस्सा हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन कई लोगों को इन्हें खाने के बाद पेट भारी लगने लगता है। पेट फूलना, गैस बनना और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में लोग अक्सर राजमा-छोले खाना कम कर देते हैं या अपनी डाइट से इन्हें पूरी तरह हटा देते हैं। हालांकि, हर बार इन चीजों को छोड़ना जरूरी नहीं है। इन्हें बनाने का तरीका थोड़ा बदलकर भी पाचन से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने राजमा और छोले को बनाने के तरीके से जुड़ी कुछ आसान टिप्स बताई हैं, जिन्हें आप अपनी रसोई में भी अपना सकते हैं।

Gut Health

गैस और ब्लोटिंग से बचने का आसान तरीका (फोटो: AI)

राजमा-छोले खाने से क्यों होती है गैस?

राजमा और छोले में फाइबर के साथ कुछ ऐसे कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जिन्हें पचाने में शरीर को थोड़ा समय लगता है। कई लोगों की आंतों में ये पूरी तरह पच नहीं पाते और जब इनका फर्मेंटेशन होता है, तो गैस बनने लगती है। यही वजह है कि राजमा-छोले खाने के बाद पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है। अगर इन्हें ठीक से भिगोया या पकाया न जाए, तो परेशानी और बढ़ सकती है।

End of Feed