कोलन कैंसर का पता लगाने के लिए नए Blood Test को FDA ने दी मंजूरी, अब झट से पकड़ में आएगा ये खतरनाक कैंसर

FDA Approves New Blood Test To Detect Colon Cancer: कोलन कैंसर का पता लगाने के लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) नए ब्लड टेस्ट को मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि इस ब्लड टेस्ट की मदद से कम समय में ज्यादा लोगों में कोलन कैंसर का निदान किया जा सकता है। जानें क्या है ये टेस्ट।

FDA Approves New Blood Test To Detect Colon Cancer: कोलन कैंसर आंतों में होने वाला एक खतरनाक कैंसर है। यह हमार बड़ी आंत में होता है। इसकी शुरुआत आंतों में गैर-कैंसरयुक्त पॉलीप्स के रूप में शुरू हो सकती है। आमतौर पर आंतों में इसकी शुरुआत होने पर कोई लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं। इसका पता स्क्रीनिंग की मदद से लगाया जाता है। आमतौर पर कोलन कैंसर के दौरान दिखने वाले लक्षण आम पाचन संबंधी समस्याओं के समान होते हैं, जैसे बाउल मूवमेंट में परिवर्तन, मल के साथ खून आना, पेट में दर्द आदि। ऐसे में लोग इन्हें आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टर भी आमतौर पर स्क्रीनिंग की सलाह तब तक नहीं देते हैं, जब तक कि लक्षण बहुत गंभीर न हो जाएं। ऐसे में कोलन कैंसर का समय रहते पता नहीं चल पाता है।

FDA Approves New Blood Test To Detect Colon Cancer

FDA Approves New Blood Test To Detect Colon Cancer

लेकिन अब अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने सोमवार सुबह कुछ व्यक्तियों में कोलोरेक्टल कैंसर की जांच के लिए नए ब्लड टेस्ट को मंजूरी दे दी। माना जाता रहा है कि कोलन कैंसर का पता लगाने में यह टेस्ट बहुत मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में जानें इस टेस्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी।

End of Feed