भविष्य की इन बीमारियों का चेतावनी संकेत है फैटी लिवर, आयुर्वेद में छिपा है इसका पक्का इलाज, एक्सपर्ट ने बताए इसे मैनेज करने के आसान टिप्स

Ayurvedic Remedies To Cure Fatty Liver In HIndi: आमतौर पर लोग फैटी लिवर को एक गंभीर बीमारी मानते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे भविष्य में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के शुरुआती संकेत के रूप में देखा जाता है। आयुर्वेद की मदद से आसानी से फैटी लिवर का इलाज किया जा सकता है। यहां तक कि आपको इसके उपचार के लिए किसी भी तरह की दवाओं का सेवन करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

Ayurvedic Remedies To Cure Fatty Liver In HIndi: फैटी लिवर एक बहुत ही खतरनाक स्वास्थ्य समस्या है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है। इस स्थिति में हमारे लिवर में फैट कोशिकाओं का निर्माण होने लगता है। लिवर में जब फैट की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है, तो इसकी वजह से लिवर फंक्शन प्रभावित होती है। लिवर हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभाता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, शरीर को डिटॉक्स करने, यह फैट के मेटाबॉलिज्म, रक्त के थक्के आदि बनाने में मदद करता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाती है। लिवर अपना काम ठीक से नहीं करता है। यह लंबे समय में आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। आपने अक्सर सुना होगा कि फैटी लिवर का कोई इलाज नहीं हैं और न ही इसके इलाज के लिए कोई दवाई है।

Ayurvedic Remedies To Cure Fatty Liver In HIndi

Ayurvedic Remedies To Cure Fatty Liver In HIndi

ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तव में फैटी लिवर कोई बीमारी नहीं है। बल्कि यह भविष्य में होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक चेतावनी संकेत है। यह भविष्य में हाई कोलेस्ट्रॉल, बीपी, डायबिटीज, थायराइड आदि जैसे रोगों से बचाव के लिए शुरुआती संकेत है। आयुर्वेद में इसके इलाज के लिए सूजन और फैट कम करने, कफ को निर्माण को रोककर किया जाता है। आपको बता दें कि जीवनशैली में बदलाव और आयुर्वेदिक टिप्स की मदद से आप आसानी से फैटी लिवर को ठीक कर सकते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक और थायराइड एक्सपर्ट डॉ. अल्का विजयन ने फैटी लिवर के उपचार के लिए कुछ आसान आयुर्वेदिक नुस्खे बताए हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

End of Feed