51 साल के इस हैंडसम हीरो ने घटाया 25Kg वेट, 8 महीने में हो गए थे फैट से फिट, इस ट्रिक से बन गए 30 जैसे यंग

Fardeen Khan Weight Loss In Hindi: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर फरदीन खाने ने 51 साल की उम्र में वेट लॉस करके सभी को हैरान कर दिया था। उनका ट्रांसफोर्मेशन लाखों लोगों के लिए किसी मोटीवेशन से कम नहीं है। एक्टर ने अपनी बुरी आदतों को छोड़ और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर फैट से फिट बनने का सफर तय किया। वह आज 30 जैसे यंग दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं उनका वेट लॉस सीक्रेट.....

Fardeen Khan Weight Loss In Hindi: आपने भी कभी न कभी फर्दीन खान की पुरानी तस्वीरें देखी होंगी, जहां उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी करते थे। लेकिन अब वही फरदीन खान 51 की उम्र में एकदम यंग और फिट नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 6-8 महीने में पूरे 25 किलो वजन घटाया, और अब तो उनकी फिटनेस देखकर लोग कह रहे हैं, ये तो 30 साल के जैसे दिखने लगे हैं। उन्होंने खुद भी इंटर्व्यू में बताया कि वेट लॉस के बाद 30 जैसा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन किसी जादू से नहीं हुआ, बल्कि छोटे-छोटे लेकिन असरदार बदलावों से उन्होंने खुद को बदला। चलिए जानते हैं उनके वजन घटाने का असली राज।

Fardeen Khan Weight Loss / फोटो: Instagram - Fardeen Khan

Fardeen Khan Weight Loss / फोटो: Instagram - Fardeen Khan

8 महीने में किया खुद को ट्रांसफॉर्म

फरदीन खान ने खुद बताया था कि उन्होंने करीब 103 किलो से वजन घटाकर 78 किलो कर लिया। ये कोई आसान सफर नहीं था, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि अब से हेल्दी लाइफ जीनी है। धीरे-धीरे डाइट और रूटीन में बदलाव किया, और नतीजा सबके सामने है। एक्टर ने अपने एक इंटर्व्यू में बताया था कि शुरुआती 6 महीनों में ही उन्होंने 18kg तक वजन घटा लिया था। उसके बाद भी वह आगे बढ़ते रहे और कुछ ही महीनों में 25 किलो तक वजन घटा लिया।

End of Feed