Foods To Stop Hair Fall In Hindi: बरसात के मौसम में आपने नोटिस किया होगा कि इस दौरान लोगों के बाल काफी झड़ते हैं। जिन लोगों को पहले से हेयर फॉल हो रहा होता है, इस मौसम में उनकी समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है। वे जब भी बालों में कंघी करते हैं, तो गुच्छे में बाल टूट-टूटकर कंघी में आ जाते हैं। बालों के झड़ने की वजह से लोग काफी तनाव भी लेने लगते हैं, इससे और भी बाल झड़ते हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर बालों का झड़ना कैसे रोकें?
Foods To Stop Hair Fall In Hindi
आपको बता दें कि बरसात के मौसम में बालों को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। इस दौरान डाइट का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत है। डाइट में पर्याप्त आयरन युक्त फूड्स जरूर होने चाहिए, क्योंकि ये बालों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के साथ-साथ बालों के रोम को जरूरी पोषण भी प्रदान करते हैं। इससे बालों मजबूत बनते हैं और उनकी लंबाई बढ़ती है। ऐसे भी कुछ फूड्स हैं, जिनका सेवन अगर आप रोज करें, तो हेयर फॉल काफी हद तक कंट्रोल में आ सकता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन भाव्या धीर ने सोशल मीडिया पर ऐसे कुछ फूड्स शेयर किए हैं। यहां जानें इनके बारे में...
बालों का झड़ना रोकने के लिए दिन में जरूर खाएं ये 5 चीजें - Foods To Eat Daily To Stop Hair Fall In Hindi
रोज कुछ नट्स खाएं
अपने दिन की शुरुआत 2 भीगे हुए अखरोट, 5 बादाम और 7-8 मूंगफली से करें। यह आपके बालों के स्वस्थ रखने के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये बालों को पोषण प्रदान करते हैं।
आंवला अदरक का जूस
अपने बालों को मजबूत बनाने और पोषण देने के लिए रोज सुबह खाली पेट आंवला और अदरक का जूस पिएं। यह जूस पीने से शरीर में आयरन का अवशोषण बेहतर होता है और बालों के झड़ने की समस्या कम होगी।
सप्लीमेंट
आप डॉक्टर की सलाह से कुछ ऐसे सप्लीमेंट्स ले सकते हैं, जो बालों के बेहतर विकास में मदद करते हैं। साथ ही, उन्हें पतला होने से रोकते हैं। अपने आहार में ओमेगा-3 और बी12 की सप्लीमेंट्स
करी पत्ता
ये हरे पत्ते मेलेनिन के उत्पादन को प्रोत्साहित करने, मृत कोशिका रोम को हटाने और मजबूत रोम के विकास को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इनका सेवन रोजाना सोने से पहले करें। रोज 5 ताजा करी पत्ते चबाएं।
बीज
अपने स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में कुछ बीज शामिल करें। रोजाना 1 चम्मच अलसी के बीज और 1 चम्मच कद्दू के बीज लें। इससे बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद मिलेगी।
