आंखों की थकान और दर्द को नजरअंदाज न करें, कमी हो सकती है इस जरूरी विटामिन की, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Eyes Pain Can Be A Sign Of This Vitamin Deficiency: आंखों की थकान, दर्द या जलन को नजरअंदाज न करें, क्योंकि इसके पीछे की वजह आपके शरीर में एक महत्वपूर्ण विटामिन की कमी हो सकती है। यह कमी आंखों में सूखापन, रोशनी कम होना और रात में देखने में दिक्कत जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। चलिए जानते हैं कौन सा है यह खास विटामिन.....

Eyes Pain Can Be A Sign Of This Vitamin Deficiency: क्या आपको अक्सर आंखों में भारीपन, दर्द या थकान महसूस होती है? स्क्रीन पर घंटों काम करने, नींद की कमी या लंबे समय तक पढ़ने के बाद आंखों में जलन और दर्द होना आम है। लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे सिर्फ थकान समझकर नजरअंदाज करना गलती हो सकती है। दरअसल, ये लक्षण शरीर में एक जरूरी विटामिन की कमी का संकेत हो सकते हैं, जो आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। सही समय पर ध्यान न देने से यह समस्या आगे चलकर आपकी आंखों की रोशनी पर भी असर डाल सकती है।

Eyes Pain Can Be A Sign Of This Vitamin Deficiency

Eyes Pain Can Be A Sign Of This Vitamin Deficiency

विटामिन A की कमी और आंखों की परेशानी

विटामिन A आंखों की रोशनी के लिए सबसे अहम पोषक तत्व है। यह रेटिना को हेल्दी रखता है और कम रोशनी में देखने में मदद करता है। इसकी कमी से आंखें सूखी हो सकती हैं, रोशनी कम हो सकती है और रात में देखने में दिक्कत होने लगती है। लंबे समय तक कमी बनी रहे तो कॉर्निया को भी नुकसान पहुंच सकता है।

End of Feed