तेज गर्मी कैसे चुपचाप बिगाड़ रही है आपकी सेहत, जानें अलग-अलग अंगों पर कैसे हो रहा असर

गर्मी के मौसम में तेजी से बढ़ता तापमान केवल हमें परेशान ही नहीं करता, बल्कि इसका असर हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों पर पड़ता है। आइए जानते हैं कैसे शरीर को प्रभावित करती है गर्मी?

Extreme Heat Effects on Body: देश के कई हिस्सों में इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है और लू के थपेड़े आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। दोपहर की चिलचिलाती धूप में निकलना किसी जोखिम से कम नहीं है। ऐसी भीषण गर्मी केवल बाहर का तापमान नहीं बढ़ाती, बल्कि शरीर के अंदरूनी सिस्टम पर भी गहरा असर डालती है। डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और थकावट जैसे मामले (Health Risks) तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे हालात में यह समझना बेहद जरूरी है कि तेज गर्मी हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों को कैसे प्रभावित करती है?

Extreme Heat Effects on Body

तेज गर्मी का शरीर पर असर

दिमाग (Brain) पर असर

जब शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है, तो इसका सीधा असर दिमाग पर पड़ता है। दिमाग पर हुए असर के कारण ही हीट स्ट्रोक का खतरा होता है। इसमें व्यक्ति को चक्कर आना, सिरदर्द, कंफ्यूजन और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा देर तक धूप में रहने से मानसिक संतुलन भी बिगड़ सकता है।

End of Feed