आयुर्वेद ज्ञान: दही में नमक डालकर क्यों नहीं खाना चाहिए? क्यों मीठी चीज डालकर दही खाना है सही - एक्सपर्ट से जानें आयुर्वेद में क्या है दही खाने का सही तरीका

Why You Should Not Put Salt In The Curd: आयुर्वेद में दही में नमक मिलाकर खाने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप दही में नमक मिलाकर खाते हैं, तो यह सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन एक खास चीज दही में मिलाकर खाने से सेहत के लिए बहुत लाभकारी बन सकती है। यहां जानें दही के सेवन को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद।

Why You Should Not Put Salt In The Curd: दही हमारे दैनिक खानपान का एक अहम हिस्सा है। कोई इसका रायता बनाकर पीना पसंद करता है, तो कोई लस्सी। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसके अलावा, दही को त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे के रूप में भी खूब प्रयोग किया जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कई तरह के पकवान बनाने के लिए भी दही का प्रयोग करते हैं। यह हमारे भोजन को एक बेहतरीन स्वाद प्रदान करती है। सेहत के लिए लिहाज से भी दही का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट्स तीनों ही संतुलित मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही यह कैल्शियम, विटामिन बी, मैग्नीशियम और कई जरूरी पोषक तत्वों का पावर हाउस है, जो इसे सेहत के लिए लाभकारी बनाते हैं। नियमित दही का सेवन करने से शरीर फौलाद जैसा मजबूत बनता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने से लेकर, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने तक, दही के इतने फायदे हैं कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे।

Why You Should Not Put Salt In The Curd

Why You Should Not Put Salt In The Curd

दही में एक खास चीज होती है, जो इसे सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी बनाती है, वह होते हैं दही में मौजूद बैक्टीरिया। एक कटोरी दही में लाखों-करोड़ों की संख्या में बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारी आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने की बात हो, शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की सभी के लिए आंत का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। इसलिए दही को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है और रोज दोपहर के भोजन के साथ 1 कटोरी दही खाने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन बहुत से लोग अक्सर यह शिकायत करते हैं कि वे रोज दही खाते तो हैं, लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिलता। उनकी पाचन क्रिया खराब रहती है और वे बार-बार बीमार भी पड़ते हैं। वे अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों होता है? आपको बता दें कि ऐसा होने का एक बड़ा कारण दही का गलत तरीके से सेवन करना है। गलत तरीके से दही का सेवन आपकी सेहत को फायदे के बजाए नुकसान पहुंचाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि बचपन से ही हम सभी दही को इसी तरह खाते आ रहे हैं, तो आखिर इसमें गलत क्या है? आपकी गलती है दही में नमक मिलाकर इसका सेवन करना। दही और नमक का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए कैसे नुकसानदेह है, इस लेख में विस्तार से जानें।

End of Feed