हाई ब्लड प्रेशर कैसे धीरे-धीरे खराब करता है किडनी, समय रहते संभलना क्यों जरूरी, डॉक्टर से जानिए

How Hypertension Impacts Kidney Health: क्या आप जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ आपके दिल ही नहीं, किडनी को भी धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर से जानिए कैेसे बढ़ा हुआ बीपी किडनी खराब करता है, इसके शुरुआती संकेत क्या हैं और बचाव के आसान तरीके कौन से हैं।

How Hypertension Impacts Kidney Health: आमतौर पर लोगों को हमेशा लगता है कि उनका हाई ब्लड प्रेशर कोई बड़ी बात नहीं है। वे सोचते हैं थोड़ा बीपी बढ़ा है, दवा ले लेंगे तो ठीक हो जाएगा। यही सोचकर वह अक्सर अपनी दवा और जांच टाल देते थे। ऐसे में ऑफिस का तनाव, बाहर का खाना और भागदौड़ भरी जिंदगी लोगों की रोजमर्रा की आदत बन जाती है। लेकिन फिर एक दिन आता है, जब अचानक उनके पैरों में सूजन होने लगती है, शरीर हर समय थका-थका महसूस होता है और बार-बार चक्कर आते हैं। जब समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, तो पता चलता है लंबे समय से कंट्रोल में न रहने वाला हाई ब्लड प्रेशर उनकी किडनी को नुकसान (kidney damage) पहुंचा चुका है।

How Hypertension Impacts Kidney Health

किडनी के लिए कैसे बड़ा खतरा बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर

असल में यही हाई बीपी की सबसे खतरनाक बात है। यह शरीर को धीरे-धीरे अंदर से नुकसान पहुंचाता रहता है और शुरुआत में कोई बड़ा संकेत भी नहीं देता। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ दिल की बीमारी से जोड़कर देखते हैं, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर किडनी के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना क्यों किडनी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है ।

End of Feed