Hantavirus: क्या है हंता वायरस, क्रूज शिप्स पर बढ़ते मामलों ने क्यों बढ़ाई टेंशन - जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव

Hantavirus Kya Hai in Hindi: हंता वायरस के बढ़ते मामलों ने खासकर क्रूज शिप्स पर चिंता बढ़ा दी है। जानिए यह वायरस क्या है, कैसे फैलता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है।

Hantavirus Kya Hai in Hindi: पिछले कुछ समय से हंता वायरस का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है, खासकर तब जब क्रूज शिप्स पर इसके कुछ मामले सामने आए। ऐसे में लोगों के मन में डर होना स्वाभाविक है, क्योंकि यह कोई आम बीमारी नहीं है जिसके बारे में हम रोज सुनते हों। अमृता अस्पताल फरीदाबाद के पल्मोनोलॉजिस्ट (pulmonologist) और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रदीप बजद बताते हैं कि असल में हंता वायरस एक ऐसा संक्रमण है जो चूहों के संपर्क से फैलता है और सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो गंभीर भी हो सकता है। बंद जगहों जैसे क्रूज शिप्स में इसके फैलने का खतरा थोड़ा ज्यादा माना जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि हम घबराएं नहीं, बल्कि सही जानकारी रखें। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह वायरस क्या है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।

Hantavirus Kya Hai in Hindi, hantavirus symptoms, causes, treatment

हंता वायरस क्या है इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी यहां से लें। (PC - Pinterest)

हंता वायरस क्या होता है और कैसे फैलता है?

डॉक्टर प्रदीप बजद की मानें तो हंता वायरस एक दुर्लभ लेकिन गंभीर संक्रमण है, जो ज्यादातर चूहों और इसी तरह के छोटे जानवरों से इंसानों में फैलता है। जब कोई व्यक्ति उनके मल, पेशाब या लार के संपर्क में आता है, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कई बार यह वायरस हवा के जरिए भी शरीर में पहुंच सकता है, खासकर तब जब संक्रमित जगह पर सफाई करते समय धूल उड़ती है। डॉक्टर का कहना है कि जिन जगहों पर साफ-सफाई कम होती है, वहां इसका जोखिम ज्यादा होता है।

End of Feed