प्रेग्नेंसी में कौन सी वैक्सीन लगानी चाहिए और कौन सी नहीं, नोट कर लें एक्सपर्ट्स की सलाह

प्रेग्नेंसी ऐसा समय होता है जिसमें हम टीका लगाकर मां और बच्चे दोनों को कई प्रकार की बीमारियों से बचा सकते हैं। पर हमें इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि अगर वैक्सीन लाइव वायरस वैक्सीन है, तो इससे बच्चे को कोई इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में गर्भ में पल रहे बच्चे को इंफेक्शन ना हो इसका विशेष ध्यान रखना होता है। इसलिए कौन सी वैक्सीन इस दौरान महिलाओं को दी जाए इसका खास ध्यान डॉक्टर्स को रखना होता है।

आयुष मंत्रालय समय-समय पर राष्ट्रीय टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाता है। इस दौरान लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाता है। इसमें टीकों के महत्व के साथ इनको क्यों लगाया जाना चाहिए, इस बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है, साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है।

Vaccination in Pregnancy

एक्सपर्ट्स से जानिए गर्भावस्था में कौन सी वैक्सीन लगानी चाहिए और कौन सी नहीं

इसी सिलसिले में नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और प्रसूति विज्ञानी-स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. मीरा पाठक ने आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कौन सी वैक्सीन लगवानी चाहिए और इसके क्या फायदे होते हैं।

End of Feed