दिन में इस समय एक्सरसाइज करने से मिलता है सबसे ज्यादा फायदा, दिल को सेहतमंद रखने में ऐसे करती है मदद

Evening Exercise Health Benefits In Hindi: एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अगर आप शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं, तो यह दिल को सेहतमंद रखने में अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। इसके अलावा, भी इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। यहां जानें सबकुछ..

Evening Exercise Health Benefits In Hindi: सेहत के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आप किस समय एक्सरसाइज करते हैं, यह भी आपको स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। बहुत से लोग सुबह के समय एक्सरसाइज करते हैं, तो कुछ शाम या रात के समय। हर समय एक्सरसाइज करने के अपने अलग फायदे हो सकते हैं। आपको बता दें कि शाम के एक्सरसाइज करना कुछ लोगों के लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन लोगों को हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अगर आप शाम के समय एक्सरसाइज करते हैं, तो यह दिल को सेहतमंद रखने में अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। इसके अलावा, भी इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में इनके बारे में विस्तार से जानें।

Evening Exercise Health Benefits

Evening Exercise Health Benefits

शाम के समय एक्सरसाइज करना कैसे फायदेमंद है?

हाल ही में डायबिटीज केयर में एक ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन प्रकाशित हुआ है। इसमें यह पाया गया है कि मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए सुबह या दिन के समय की तुलना में शाम के हाई इंटेसिटी फिजिकल एक्टिविटी करना ज्यादा स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। अध्ययन के सहलेखक डॉ. एंजेलो सबाग जो ऑस्ट्रेलिया में सिडनी स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में एक एक्सरसाइज फिजियोलॉजी के व्याख्याता हैं यह कहते हैं शाम के समय एक्सरसाइज करना मृत्यु और हृदय रोगों के कम खतरे से जुड़ा है। यह एरोबिक शारीरिक गतिविधि जो ज्यादातर शाम 6 बजे से आधी रात तक की जाती है, वह इन स्थितियों के जोखिम को कम करने में अधिक प्रभावी है। अध्ययन के निष्कर्ष शारीरिक गतिविधि के महत्व को उजागर करते हैं कि आखिर हृदय स्वास्थ्य और मृत्यु दर के लिए जोखिम को कम करने में ये कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

End of Feed