सावधान! रोजाना सिर्फ दो सिगरेट भी बढ़ा देती हैं दिल की बीमारियों का जोखिम, शोध में हुआ खुलासा

Effects Of Smoking On Heart : क्या आप 1-2 सिगरेट पीना काफी सामान्य मानते हैं, यदि हां तो हाल ही में हुए एक शोध के नतीजे आपको परेशान कर सकते हैं। रोजाना सिर्फ दो सिगरेट पीना भी सुरक्षित नहीं है। इतनी कम मात्रा में स्मोकिंग भी हृदय रोग का जोखिम 50–60% तक बढ़ा देती है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में...

Effects Of Smoking On Heart : कुछ लोग धूम्रपान करते समय बोलते हैं कि हम तो रोजाना सिर्फ 1-2 सिगरेट पीते हैं। लेकिन हाल के शोधों से पता चला है कि भले ही आप दिन में केवल दो सिगरेट पीते हों, फिर भी यह आपके हृदय स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 300,000 से अधिक वयस्कों के धूम्रपान की आदतों का अध्ययन किया और पाया कि केवल दो सिगरेट रोज़ पीने वाले व्यक्तियों में हृदय रोग और किसी भी कारण से मृत्यु का जोखिम 50 से 60 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। यह अध्ययन "PLOS Medicine" पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

side effects of smoking on heart

धूम्रपान से दिल को खतरा

धूम्रपान का हृदय रोग से संबंध

धूम्रपान हृदय रोग का एक प्रमुख कारक है। यह रक्त वाहिकाओं के अस्तर को नुकसान पहुंचाता है और कोरोनरी आर्टरी रोग के विकास को तेज करता है। धूम्रपान से रक्तचाप बढ़ता है और रक्त में ऑक्सीजन का स्तर घटता है, जिससे हृदय को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसके परिणामस्वरूप, धमनियों में पट्टिका का निर्माण होता है, जो हृदय रोग का कारण बनता है।

End of Feed