टूरिस्ट सीजन के बीच इबोला का खतरा! उत्तराखंड सरकार ने जारी किया हेल्थ अलर्ट, जान लें लक्षण और बचाव के उपाय

Ebola Virus Alert: पर्यटन सीजन के बीच उत्तराखंड सरकार ने इबोला वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी कर निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध मरीजों की पहचान करने के निर्देश दिया है।

Ebola Virus Alert: उत्तराखंड इन दिनों पर्यटन और तीर्थयात्रा के चरम सीजन से गुजर रहा है। चारधाम यात्रा, पहाड़ों का पर्यटन और गर्मी की छुट्टियों के चलते राज्य में लाखों पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने दुनिया भर में फैले इबोला वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और संबंधित अधिकारियों तथा स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि फिलहाल राज्य में इबोला का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है, लेकिन वैश्विक स्तर पर संक्रमण की स्थिति को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं इबोला के लक्षण क्या हैं और कब बरतनी हैं सावधानी।

Ebola Virus Alert

इबोला वायरस अलर्ट

क्या है इबोला वायरस

इबोला वायरस एक गंभीर संक्रमण है और कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है, जिसे इबोला वायरस डिजीज (EVD) कहा जाता है। यह वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति या जानवर के शरीर के तरल पदार्थों जैसे खून, पसीना, लार, उल्टी या अन्य स्रावों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। अफ्रीका के कई देशों में इसके मामले समय-समय पर देखने को मिल जाते हैं। यह एक गंभीर सक्रमण है, इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान और सतर्कता बेहद जरूरी मानी जाती है।

End of Feed