Curd with Jaggery : दही और चीनी का सेवन आपने कई बार किया होगा। अधिकतर शुभ कार्यों में दही और चीनी का सेवन कराया जाता है। इससे मुंह मीठा करके कार्य को सफल होने की कामना की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं दही और चीनी के बजाय दही में गुड़ को मिक्स करके खाएं। इससे सेहत को काफी लाभ पहुंच सकता है। खासतौर पर इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है। साथ ही यह वजन को घटाने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं गुड़ और दही का एक साथ सेवन करने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?
गुड़ और दही खाने के फायदे
दही और गुड़ का सेवन करने के फायदे
गुड़ और दही का एक साथ सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ-
इम्यूनिटी करे बूस्ट
सर्दियों में दही और चीनी के बजाय गुड़ और दही का सेवन करें। यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। साथ ही सर्दियों में होने वाली खांसी, जुकाम और गले में दर्द की परेशानी से राहत दिला सकता है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपको सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी न हो, तो अपने आहार में दही और गुड़ जरूर शामिल करें।
मोटापा करे कम
दही और गुड़ को एक साथ मिक्स करके खाने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है और आपको देर से भूख लगती है। यह शरीर के तापमान को भी बनाए रखता है। ऐसे में इसके सेवन से आपका शरीर का वजन काफी तेजी से कम हो सकता है।
खून की कमी करे दूर
दही और गुड़ को एक साथ मिलाकर खाने से एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव होता है। दरअसल, गुड़ में आयरन की मात्रा भरपूर रूप से मौजूद होती है। ऐसे में नियमित रूप से गुड़ और दही का सेवन करने से आपके शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।
पाचन करे दुरुस्त
गुड़ और दही का एक साथ सेवन करने से आप अपने पाचन को दुरुस्त कर सकते हैं। दही में मौजूद गुण आपके पेट को ठंडा करता है, जिससे पाचन में गड़बड़ी शांत होती है। ऐसे में गुड़ और दही खाने से आप पेट में अपच, एसिडिटी जैसी परेशानी को कम कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
