Breakfast For Weight Loss In Hindi: जो लोग वजन घटाने क कोशिश कर रहे हैं उनके लिए यह बहुत मायने रखता है कि वह अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं। नाश्ता दिन की प्रमुख मील में से एक है। सुबह अगर आप नाश्ता अच्छा नहीं करते हैं, तो पूरा दिन आपको तरह-तरह की अनहेल्दी चीजें खाने की क्रेविंग होती है। इसके अलावा, पूरा दिन आपको थकान और आलस्य भी महसूस होता है। आपके वजन को कंट्रोल करने और वेट लॉस में भी नाश्ता बहुत अहम भूमिका निभाता है। जब आप घर से अच्छा और पोषण से भरपूर नाश्ता करके घर से निकलते हैं, तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं। इससे आप कम खाते हैं और अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करने से बचते हैं, जिससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है। ल
Breakfast For Weight Loss In Hindi
ऐसे में अक्सर हम देखते हैं कि जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं, वह इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि तेजी से वजन घटाने के लिए उन्हें क्या खाना चाहिए? हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर नाश्ते के कुछ ऐसे विकल्प बताए हैं, जो आपकी वजन घटाने में बहुत मदद कर सकते हैं। आप हफ्ते भर रोज अलग-अलग तरह के नाश्ते का आनंद ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
तेजी वजन घटाने के लिए नाश्ते में खाएं ये चीजें - Breakfast Options For Weight Loss In Hindi
सोमवार
इस दिन आप 50 ग्राम दही के साथ पनीर का पराठा खा सकते हैं। पराठे के लिए भी आपको 50 ग्राम पनीर का प्रयोग करना है। यह हाई प्रोटीन नाश्ता पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा।
मंगलवार
इस दौरान आप साबुत अनाज या आटे की 2 ब्रेड स्लाइस ले सकते हैं। इसके साथ में आपको 100 ग्राम तक पके हुए सफेद मटर का सेवन करना है। आपने कुल्चे के साथ खूब सफेद मटर की सब्जी का आनंद भी लिया होगा।
बुधवार
आप बुधवार के दिन पनीर और रंग-बिरंगी सब्जियों का प्रयोग करके सैंडविच बना सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं। साथ हमें एक कप चाय भी ले सकते हैं।
गुरुवार
नाश्ते के लिए सांभर के साथ रागी इडली का सेवन कर सकते हैं। साथ में आप नारियल की चटनी भी ले सकते हैं। यह पोषण से भरपूर नाश्ता है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट भी होता है।
शुक्रवार
आप एक कटोरी पोहा खा सकते हैं, जिसमें भरपूर सब्जियों और मूंगफली आदि का प्रयोग किया गया हो। साथ में एक कप चाय भी ले सकते हैं।
शनिवार
नाश्ते में सांभर के साथ पनीर डोसा से बेहतर क्या ही हो सकता है। आप इसके साथ नारियल की चटनी का सेवन भी कर सकते हैं।
रविवार
एक कप दूध में 50 ग्राम तक ओट्स भिगोकर रख दें। सुबह नाश्ते के लिए आप इसमें फल और सूखे मेवे आदि का सेवन भी कर सकते हैं।
अगर आप नियमित इस तरह बदल-बदलकर नाश्ता करते हैं, तो इससे आपको एक महीने में आसानी से 3-4 किलो वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
