दिल्ली वालों को सताएगी आज दिन भर ये परेशानी, भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल, घबराहट से छूटे पसीने

Earthquake In Delhi Noida NCR In Hindi: सोमवार की सुबह दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता काफी अधिक थी। इस भूकंप ने लोगों को अंदर से हिलाकर रख दिया है। भले ही भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन इससे जुड़ी चिंता को हल्के में नहीं लेना चाहिए। डर को समझना और उसे सही तरीके से संभालना जरूरी है। भूकंप के बाद होने वाली चिंता से आप कैसे निपट सकते हैं, यहां जानें...

Earthquake In Delhi Noida NCR In Hindi: सोमवार की सुबह दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए डरावनी रही, जब 4.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इसका केंद्र नई दिल्ली में था और यह सुबह 5:36 बजे आया। कई लोग अचानक झटकों से घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भले ही नुकसान की कोई बड़ी खबर नहीं आई, लेकिन भूकंप के बाद की चिंता यानी पॉस्ट अर्थक्वेक एंग्जायटी (Post Earthquake Anxiety) कई लोगों को घेर सकती है। जब कोई भूकंप जैसी घटना होती है, तो दिमाग में उसका असर लंबे समय तक बना रहता है। लोग बेचैनी, घबराहट या अचानक डर महसूस कर सकते हैं। यह आम बात है, लेकिन अगर यह चिंता लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसे गंभीरता से लेना जरूरी है।

Post Earthquake Anxiety In Hindi

Post Earthquake Anxiety In Hindi

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप का असर - Earthquake In Delhi NCR

भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और यह लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। यह इलाका वैसे भी समय-समय पर छोटे भूकंपों को महसूस करता रहा है। 2015 में इसी क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। कई लोगों ने झटकों के साथ एक तेज़ आवाज़ भी सुनी। दिल्ली पुलिस ने भी एक्स (पहले ट्विटर) पर संदेश जारी कर लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की।

End of Feed