Kidney Infection Symptoms In Hindi : किडनी हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है। ये हमारे खून को फिल्टर करने और शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करती है। वही जब हमारी किडनी में इंफेक्शन हो जाए तो शरीर के सामान्य कामकाज भी प्रभावित होने लगता है। वहीं लंबे समय तक इग्नोर करने पर इसके लक्षण गंभीर हो सकते हैं। समस्या ज्यादा होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती करने तक की नौबत आ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय रहते इलाज शुरू कर दिया जाए तो किडनी इन्फेक्शन की गंभीरता को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं किडनी में इन्फेक्शन के 5 संकेत...
किडनी में इन्फेक्शन के 5 शुरुआती संकेत - Kidney Infection Symptoms In Hindi
किडनी में इन्फेक्शन की पहचान कैसे की जाए इस सवाल का जवाब लेने के लिए हमने बात की अमृता हॉस्पीटल, फरीदाबाद के नेफ्रोलॉजी विभाग के किडनी ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट, डॉ. कुणाल राज गांधी से। जिन्होंने हमें किडनी इन्फेक्शन की पहचान के आसान तरीके बताए...
पेशाब में जलन
यदि आपको पेशाब करते समय काफी जलन महसूस हो रही है, तो ये किडनी में इन्फेक्शन का एक सबसे आम लक्षण है। इसके साथ ही ये इस बात का भी संकेत है कि आपके मूत्रमार्ग में किसी तरह का बैक्टीरियल संक्रमण हो चुका है। यदि समय रहते इलाज न मिले तो ये गंभीर परिणाम तक जा सकता है।
पेशाब में खून
पेशाब के साथ खून आना या लाल और भूरे रंग का पेशाब आना किडनी इन्फेक्शन का बड़ा संकेत है। हालांकि पेशाब के साथ खून आना गंभीर इन्फेक्शन की कंडीशन को दिखाता है। क्योंकि खून फिल्टरिंग प्रोसेस पर अपना असर दिखाने लगता है।
ठंड के साथ बुखार आना
यदि आपको बहुत तेज ठंड के साथ बुखार आ रहा है, तो ये किडनी में इन्फेक्शन का संकेत है। क्योंकि इंफेक्शन से लड़ने से लड़ने के लिए हमारा इम्यून सिस्टम कोशिश करता है। जिससे शरीर तेज गर्म होने लगता है।
शरीर में सूजन
जब हमारी किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है, तो इससे आपके शरीर में सूजन की समस्या देखने को मिलती है। यदि आपको चेहरे और पैरों में सूजन देखने को मिले तो समझें आपकी किडनी में इन्फेक्शन का गंभीर खतरा है।
कमर में दर्द
किडनी इन्फेक्शन होने पर आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। जी हां यदि आपको अचानक कमर के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये किडनी में इन्फेक्शन का गंभीर संकेत हो सकता है।
निष्कर्ष - किडनी में इन्फेक्शन को साधारण समस्या नहीं है। इससे आपकी सेहत को गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। लेख में किडनी में इन्फेक्शन के इन सभी लक्षणों को पहचानकर आप इसकी गंभीरता को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
