Hema Malini Fitness Tips: सालों से इस चीज को हाथ भी नहीं लगाती हैं ड्रीम गर्म हेमा मालिनी, 75 की उम्र में हैं 35 सी फिट, जानें फिटनेस मंत्र

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 28, 2024, 07:03 AM IST

Hema Malini Fitness Tips: हेमा मालिनी 75 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। उनकी फिटनेस देख उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। ऐसे में आज जानेंगे हेमा की फिटनेस का क्या राज है।

Hema Malini Fitness Tips: एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी आज भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन को देख उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित डाइट से ही 75 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस काफी फिट हैं। हेमा मालिनी का एनर्जी लेवल भी कमाल का है। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए ड्रीम गर्ल कड़ी मेहनत करती हैं। एक्सरसाइज, योगा व डांसिंग के साथ साथ हेमा अपनी डाइट का भी बेहद खास ध्यान रखती हैं। हेमा अपनी डाइट की वजह से ही इस उम्र में भी काफी फिट दिखती हैं। ऐसे में उनके फैंस हमेशा से ही उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

Hema Malini Fitness mantra

दिन की शुरुआत

हेमा मालिनी अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी और शहद व नींबू के साथ करती हैं। ये बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है। ड्रीम गर्ल सुबह उठते ही गर्म पानी पीती हैं और इसके साथ ही नींबू और शहद लेती हैं। इससे वो पूरे दिन एनर्जेटिक रहती हैं।

End of Feed