जिम जाने का नहीं करता मन मगर रहना चाहते हैं स्वस्थ, तो ट्राई करें Exercise Snacking, बिना वजन उठाए दुरुस्त होगी सेहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 18, 2024, 05:27 PM IST

What Is Exercise Snacking: जो लोग जिम जाकर एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं या किसी वजह से जिम नहीं जा सकते हैं, ऐसे लोगों के लिए एक्सरसाइज स्नैकिंग एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह एक ऐसी वर्कआउट तकनीक है, जिसमें आप बहुत कम मेहनत के जिम जाने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

What Is Exercise Snacking: सेहतमंद रहने के लिए आपने अक्सर देखा होगा नियमित एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इसमें जिम जाकर एक्सरसाइज करना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। जिम जाकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करना शरीर को स्वस्थ रखने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है। लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ अक्सर हम देखते हैं कि वे एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। वहीं, बहुत से लोगों को जिम जाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में ऐसे लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर एक्सरसाइज का लाभ कैसे लें? आपको बता दें कि ऐसे लोगों के लिए एक्सरसाइज स्नैकिंग एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह एक आसान तरीका है, जिसकी मदद से आपको जिम में एक्सरसाइज करने के समान ही लाभ मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

What Is Exercise Snacking In Hindi

What Is Exercise Snacking In Hindi

एक्सरसाइज करने के फायदे क्या क्या हैं

नियमित एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आप शारीरिक रूप से फिट रहते हैं, बल्कि यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमदं होता है। एक्सरसाइज करने से आपको एक लंबा जीवन जीने में मदद मिलती है। यह आपकी हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। शरीर की ताकत बढ़ती है। साथ ही, डायबिटीज जैसे गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। यह मोटापे को कंट्रोल रखने, शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल, बीपी, हृदय रोग और कैंसर जैसे रोगों के खतरे को भी कम करती है। सिर्फ इतनी ही नहीं, नींद से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करती है।

End of Feed