Dog Lick Sepsis Case: घरेलू पालतू जानवरों के साथ प्यार भरी शरारत आम बात है, लेकिन कुछ मामलों में आपकी यह आदत खौफनाक परिणाम भी दे सकती है। यूनाइटेड किंगडम की 52 वर्षीय मंजीत संघा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब उनके पालतू कुत्ते ने उनके शरीर पर मौजूद एक छोटे-से कट या खरोंच को चाट लिया। जिसके बाद कुछ ही दिनों में उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अपने दोनों हाथ और दोनों पैर काटने पड़े। यह दुर्लभ घटना सेप्सिस (Sepsis) नाम के गंभीर संक्रमण के कारण हुई। आइए विस्तार से जानते हैं इस रोग के बारे में...
कुत्ते के चाटने से हुआ गंभीर रोग!
सेप्सिस क्या है और यह कैसे फैलता है
सेप्सिस एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिसमें संक्रमण के प्रति हमारे शरीर का रिएक्शन इतना अधिक आक्रामक हो जाता है कि इम्यून सिस्टम स्वस्थ ऊतकों और अंगों को भी नुकसान पहुंचाने लगता है। इस संक्रमण के शुरुआती तेज बुखार, सांस लेने में मुश्किल, तेज धड़कन, थकान और त्वचा पर लाल दाग जैसे संकेतों से हो सकती है। अगर जल्दी पहचान न हो, तो यह सेप्टिक शॉक में बदल सकता है, जिससे रक्तचाप का स्तर खतरनाक लेवल तक गिर जाता है और कई मामलों में ऑर्गन फेल्योर तक हो सकता है।
यह भी पढ़ें - क्या सच में गाय का दूध IQ बढ़ाने में भैंस के दूध से बेहतर है, जानिए क्या कहती है साइंस
सेप्सिस के लक्षण | Sepsis Symptoms
- तेज बुखार होना या बहुत कम तापमान
- दिल की तेज धड़कन
- त्वचा पर लाल या गहरे रंग के धब्बे
- सांस लेने में दिक्कत
- ब्लड प्रेशर कम होना
- तेज दर्द या बेचैनी
- बहुत ज्यादा थकान
कुत्ते का चाटना कैसे बना जानलेवा?
कुत्ते की लार में कई प्रकार के बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं। इनमें से एक Capnocytophaga canimorsus नाम का बैक्टीरिया कुत्तों में आम तौर पर पाया जाता है, जो कुत्तों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन इंसानों में यह गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है। जब कुत्ता किसी कट, खरोंच या खुली त्वचा का चाटता है, तो यह लार के माध्यम से खून में प्रवेश कर जाता है। इस मामले में भी डॉक्टरों का मानना है कि कुत्ते की लार से यह बैक्टीरिया महिला के खून में पहुंचा और उसके लिए जानलेवा साबित हो गया।
