Does Skipping Breakfast Help In Weight Loss: सुबह-सुबह उठकर वर्कआउट करने वाले कई लोग अक्सर यह सोचते हैं कि उन्हें नाश्ता करना चाहिए या नहीं। फिटनेस की दुनिया में इस पर लगातार बहस होती रहती है। कुछ लोग मानते हैं कि खाली पेट एक्सरसाइज करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और फैट जल्दी कम होता है, जबकि दूसरी तरफ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे शरीर पर नुकसान भी हो सकता है। असल में, वर्कआउट से पहले नाश्ता छोड़ना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। यह आपकी बॉडी, मेटाबॉलिज्म और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। तो चलिए जानते हैं, वर्कआउट से पहले नाश्ता छोड़ने से क्या सच में वजन घटता है, इसके क्या फायदे हो सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Does Skipping Breakfast Help In Weight Loss
खाली पेट वर्कआउट और वेट लॉस का कनेक्शन
कई रिसर्च बताती हैं कि जब आप बिना नाश्ता किए वर्कआउट करते हैं, तो शरीर सीधे फैट स्टोर से एनर्जी लेता है। इस वजह से फैट बर्निंग थोड़ी ज्यादा होती है और वेट लॉस में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह असर हर किसी के शरीर में अलग-अलग हो सकता है।
एनर्जी लेवल पर पड़ता है असर
अगर आप बिना खाए एक्सरसाइज करते हैं तो कई बार थकान जल्दी महसूस होती है। क्योंकि शरीर के पास तुरंत इस्तेमाल करने के लिए कार्ब्स या ग्लूकोज नहीं होता। ऐसे में आपकी परफॉर्मेंस भी कम हो सकती है और लंबे समय तक वर्कआउट करना मुश्किल हो जाता है।
मसल्स पर भी हो सकता है नेगेटिव इफेक्ट
जब शरीर को नाश्ते से एनर्जी नहीं मिलती, तो वह कभी-कभी फैट के साथ-साथ मसल्स प्रोटीन को भी तोड़कर एनर्जी बनाने लगता है। इससे मसल्स लॉस का खतरा बढ़ जाता है, खासकर अगर आप रेगुलर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं।
ब्लड शुगर और हेल्थ रिस्क
खाली पेट वर्कआउट करने से ब्लड शुगर लेवल अचानक गिर सकता है। इससे चक्कर आना, कमजोरी या सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। डायबिटीज या लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए यह तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है।
कब फायदेमंद हो सकता है खाली पेट वर्कआउट
अगर आपका लक्ष्य केवल फैट बर्न करना है और आप हल्की या मीडियम इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो खाली पेट वर्कआउट कभी-कभी मददगार हो सकता है। लेकिन अगर आप हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग, रनिंग या वेट लिफ्टिंग करते हैं, तो नाश्ता करना जरूरी है ताकि आपकी बॉडी को पर्याप्त एनर्जी मिल सके।
गांध बांध लें ये बात
वर्कआउट से पहले नाश्ता छोड़ना हर किसी के लिए एक जैसा असर नहीं करता। कुछ लोगों को इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है, तो कुछ लोगों को इससे थकान, कमजोरी और हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, अगर आप वजन घटाने के लिए खाली पेट एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो पहले अपनी बॉडी की जरूरत समझें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
